सपने में फल देखने का 17 मतलब | 17 meaning of seeing fruit in dream

सपने में फल देखने से क्या होता है | sapne mein phal dekhne se kya hota hai 

सपने में फल देखना कैसा होता है
सपने में फल देखना

सपने में फल देखना | seeing fruit in dream in hindi 

सपने में फल देखना शुभ या अशुभ दोनों हो सकता है, निर्भर करता है। कि आपने सपने में फल को किस रूप में देखा है, फल अच्छे अवस्था में हो सकते हैं या तो खराब व्यवस्था में हो सकते हैं, अगर आपने सपने में फल को अच्छे और स्वस्थ अवस्था में देखा है, तो यह निश्चित तौर पर आपके लिए किसी ना किसी तरह से लाभदायक जरूर होगा, जैसे आपकी अध्यात्मिक उन्नति हो सकती है, भौतिक उन्नति हो सकता है, आपके जीवन में शांति, सफलता, कार्यों से लाभ, भाग्य उन्नति, अनकूल समय या विकास की प्रक्रिया को दर्शाता है। वही आप सड़े हुए फल, यह बुरे अवस्था में किसी फल को देखते हैं, तो यह आपके जीवन के लिए हानिकारक होता है। यह सपना आपके जीवन में हानि, अशांति, कार्य में गड़बड़ी, दुर्घटना, विश्वासघात इत्यादि संकेतों का प्रतीक हो सकता है। इन सपनों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

 

1. सपने में मीठे और अच्छे फल इकट्ठा करना | sapne mein phal ikattha karna 

अगर आप सपने में देखते हैं, कि आप बहुत सारे स्वस्थ फलों को इकट्ठा कर रहे हैं।  और वह फल मीठा है, तो यह सपना आपके लिए बहुत शुभ सपना है, यह सपना आपके भाग्य उन्नति, आपके जीवन में विकास की प्रकिया, आर्थिक लाभ, कार्य में उन्नति और भविष्य में आने वाले अनुकूल समय का संकेत देता है। यह सपना आपके लिए सकारात्मक माना गया है।

 

2. सपने में सड़ा हुआ फल देखना | sapne me sada hua fal dekhna 

अगर आप सपने में देखते हैं, कि कोई फल बहुत सड़ा हुआ है, और फल से दुर्गंध आ रही है, यह सपना आपके लिए हानिकारक सपना है, यह सपने आपके जीवन में समस्या को पैदा करता हैं। जीवन में निराशा हो सकती है। आपको मानसिक या शारीरिक कष्ट हो सकती है। परिवार या मित्रों से आपको सहयोग नहीं मिलेगा। जहां कार्य करते हैं, वहां से आपको सपोर्ट नहीं मिलेगा। यह सपना जीवन मे गलतफहमी, विश्वासघात, अवरोध इत्यादि का भी संकेत देता है, यह सपना मानसिक रूप से आपको अधिक परेशान करेगा। यह सपना किसी तरह की हानि को दर्शाता है। नकारत्मक वातावरण को दर्शता है। यह सपना खासकर आर्थिक हानि को भी दर्शाता है। ऐसे अवस्था में आप अपनी मानसिक अवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश करें।  और सोच समझकर निर्णय लेकर कार्य करें।

 

3. सपने में गिरे हुए फल को देखना | sapne mein me gira hua fal dekhna 

अगर आप सपने में देखते हैं, कि कोई पेड़ से गिरा हुआ फल अलग से जमीन पर पड़ा हुआ है तो यह सपना आप के लिए नकारात्मक सपना माना जाता है, जब पेड़ से फल अलग होता है। तो वह भावनात्मक रूप से उसे जुड़ा हुआ नहीं होता है। वैसे ही हमारे जीवन पर होता है, जब हम किसी से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए होते हैं, और इस तरह के सपने देखते हैं, तो निश्चित तौर पर हमारा संबंध उस व्यक्ति से वैसे ही अलग हो जाता है, यह सपना दर्शाता है, कि भविष्य में आपको दुख मानसिक पीड़ा निराशा इत्यादि हो सकता है। अगर आप किसी से सहयोग लेना चाहते हैं, तो वह सहयोग आपको नहीं मिलेगा। यह सहयोग आपकी आर्थिक, मानसिक या शारीरिक भी हो सकता है। जिसमें आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। सीधे तौर पर कहा जाए तो, यह स्थिति विश्वासघात या विश्वास की कमी को दर्शाने वाला सपना माना गया है। ऐसे समय में आपको हिम्मत से काम लेना चाहिए।

 

4. सपने में फलों से लदा हुआ पेड़ देखना | sapne mein ped me fal dekhna 

अगर आप सपने में देखते हैं, कि बहुत सारे पेड़ हैं, या एक पेड़ है। पर उसमें बहुत सारे फल लगे हुए हैं, या फलों के वजन कारण पेड़ झुक गए हैं, तो सपना आपके लिए बहुत सकारात्मक सपना है। यह सपना दर्शाता है, कि आपके जीवन में अध्यात्मिक और भौतिक उन्नति होने वाला है। और जिस क्षेत्र में कार्य करते हैं। उस क्षेत्र में आपको लाभ मिलने वाला है। खासकर यह सपना व्यापार में लाभ। व्यापार में वृद्धि , नौकरी में पदोन्नति , भाग्य उन्नति, यह आपके जीवन में विकास की प्रक्रिया को दर्शाता है। यह सपना आपको निवेश से अच्छी आर्थिक लाभ का भी संकेत देता है। या कही से आपको आर्थिक या अचानक से धन लाभ हो सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस सपने का बहुत सकारात्मक परिणाम आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगा।  अगर संबंधों की बात किया जाए तो यह सपना आपके संबंध को बेहतर बनाता है। वहीं स्वास्थ्य की बात करें तो यह बेहतर स्वास्थ्य ओर भी इंगित करता है , किसी मांगलिक कार्य ले यह शुभ संकेत देने वाला सपना माना गया है।

 

5. सपने में कड़वा और खराब फल देखना | sapne me sada hua fal dekhna 

अगर आप सपने में किसी तरह की कड़वी फल को देखते हैं, या किसी खराब फल को देखते हैं, या सड़ा हुआ फल को देखते हैं, तो यह सपना आपके लिए नकारात्मक सपना माना जाता है। यह सपना आपके जीवन में दुख, निराशा, पीड़ा, हानि इत्यादि का संकेतक है। यह सपना आपके जीवन में किसी तरह की दुर्घटना कलह या आप के संबंध में कड़वाहट, वाद विवाद या आपके जीवन में किसी तरह की समस्या के आगमन का संकेत देता है। यह सपना आपके लिए हानिकारक माना गया है। ऐसे समय में आपको सोच समझकर निर्णय लेकर कार्य करना चाहिए, ताकि आपको किसी तरह की हानि ना हो।

 

6. सपने में फल खरीदना | sapne me fal kharidna kaisa hota hai 

यदि आप सपने में कहीं से फल खरीदते हैं, तो यह सपना आपके भविष्य के लिए निश्चित तौर पर अच्छा सपना है। पर वर्तमान स्थिति के अनुसार यह सपना दर्शाता है।  कि आपको अभी अधिक मेहनत करने की जरूरत है, यह सपना दर्शाता है, कि आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे, आपकी काबिलियत उसी के अनुसार बढ़ती जाएगी।  और उसका फल आपको भविष्य में देखने को मिलेगा, अगर आप मेहनत अच्छा करते हैं, तो निश्चित तौर पर आपका भविष्य सुखद और समृद्ध होगा। लेकिन आप मेहनत से कतराते हैं, तो आपका जीवन निराशा और दूर से पीड़ित हो जाएगा। अर्थात आपको संघर्ष के बाद ही सफलता मिलेगा। यह सपना आपकी किए हुए कार्य की तीव्रता पर निर्भर करता है। अगर आप अच्छा कर्म करेंगे, तो निश्चित तौर पर आपका भविष्य उन्नत होगा। आपका भाग्य आपका साथ देगा और जीवन में समृद्धि बढ़ती जाएगी। अब आपको तय करना है, कि आप कड़ी मेहनत करने के लिए तैयार हैं कि नहीं है ? जब आप अपने जीवन पर अधिक मेहनत करते हैं, अपने लक्ष्य पर अधिक मेहनत करते हैं, तो उसका फल निश्चित तौर पर आपको अच्छे रूप में देखने को मिलेगा।  आपके जीवन में आर्थिक उन्नति सफलता, समृद्धि बढ़ेगा।

 

7. सपने में स्वस्थ फलों को बेचना | sapne me fal bechna dekhna 

आप सपने में देखते हैं, कि आप किसी स्वस्थ फलों को बेच रहे हैं, तो यह सपना, वैसे तो मिलाजुला सपना है। यह सपना अधिकतर परिवारिक संबंध या आर्थिक गतिविधियों से जुड़ा हुआ होता है। जब आप इस तरह के सपने देखते हैं, तो यह सपना बताता है। कि निकट भविष्य में आपके संबंध में वाद विवाद हो सकता है। परंतु आगे चलकर यह वाद विवाद हल हो जाएगा। लेकिन अगर आप आर्थिक रूप से सपने में फल को बेचते हुए देखते हैं, तो यह सपना प्रदर्शित करता है, कि आप आगे चलकर किसी निवेश या किसी को उधार दिए पैसे में आपको हानि होने की संभावनाओं का संकेत देता है। इस कारण आप इस तरह के सपने देखते हैं, इस तरह के सपने देखने पर आपको सोच समझकर निर्णय लेना चाहिए, पर वही आप सपने में सड़े हुए फलों को बेचते है, तो यह सपना आपके जीवन में नकारात्मकता को दूर करने का संकेत देता है। और निकट भविष्य में अनुकूल समय आने का संकेत देता है। जो आपके जीवन में विकास की प्रक्रिया को दर्शाता है। सपने में सड़े हुए फल को बेचना आपके जीवन में सकारात्मकता भविष्य में आने का संकेत देता है।

 

8. सपने में फल काटना | cut fruit in dream 

अगर आप सपने में स्वस्थ फलों को काटते हैं, अच्छे फलों को आप सपने में काटते हैं।  तो यह सपना आपकी निर्णायक बुद्धिमता कुशलता चालकी और चतुराई को दर्शाता है। आप जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं। और आशावादी विचारधारा के व्यक्तित्व हैं। आप अपने जीवन को सकारात्मक रूप से समृद्ध बनाने के लिए कार्य करना पसंद करते हैं। यह सपना आपके लिए सकारात्मक है।

 

9. सपने में स्वस्थ लाल फलों को देखना या खाना | sapne me lal fal dekhna 

जब आप सपने में किसी लाल फल को देखते हैं, या लाल फलों का सेवन करते हैं। तो यह सपना आपके लिए बहुत सकारात्मक माना गया है, यह सपना आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार का संकेत देता है। यह आप शारीरिक रूप से मजबूत बन सकते हैं, अगर रिश्ते की बात किया जाए, यह सपना आपके संबंधो को भी मजबूत करने का संकेत देता है। यह सकारात्मक सपना माना गया है।

 

10. सपने में सफेद फल देखना | white fruit in the dream 

अगर आप सपने में सफेद फलों को देखते हैं, या खाते हैं, अगर वह बहुत अच्छे अवस्था में हैं। तो यह निश्चित तौर पर आपकी आध्यात्मिक और भौतिक उन्नति को दर्शाता है। यह सपना आपके लिए बहुत सकारात्मक सपना है, परंतु आप सफेद फल को सपने में काला होते हुए देखते हैं, या चढ़ते हुए देखते हैं, तो यह सपना आपको निकट भविष्य में बड़ी हानि की ओर का संकेत देता है। आपको किसी तरह की आर्थिक हानि हो सकती है। या आपको किसी मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ सकता हैं, यह आपके लिए नकारात्मक सपना माना गया है।

 

11. सपने में फल खाना कैसा होता है | sapne mein fal khane se kya hota hai 

अगर आप सपने में स्वस्थ फलों को खाते हैं, अच्छे फल को खाते हुए देखते हैं, तो यह सपना आपको निश्चित तौर पर बहुत अच्छा सपना है। यह सपना आपके अच्छे स्वास्थ्य संबंधों में मधुरता, अच्छे जीवन की ओर संकेत करता है। यह आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने में मदद करता है। कभी-कभी यह संकेत भी देता है। कि भविष्य में आपके अनुकूल समय आ सकते हैं। भले ही आप की वास्तविक जीवन में अभी वर्तमान में आपको कष्ट झेलना पढ़ रहा होगा, परंतु आप निश्चिंत रहें अगर आप इस तरह के सपने देखते हैं। तो निकट भविष्य में आपको इसके सकारात्मक लाभ देखने को जरूर मिलेंगा।

 

12. सपने में सड़ा हुआ फल खाना | eating rotten fruit in a dream

अगर आप सपने में किसी सड़े गले फल को खाते हैं, तो यह सपना आपके लिए अशुभ सपना माना गया है, यह सपना दर्शाता है, कि आप अपने जीवन में नकारात्मकता को अधिग्रहण करते हैं। आप नकारात्मक विचारों से हमेशा घिरे रहते हैं। आप अपने जीवन को ऊंचा उठाने के लिए या अपने जीवन में उन्नति करने के लिए कार्य करने से डरते हैं। अपने जिम्मेदारियों से डरते हैं, यह सपना आपके जीवन में दुख और कष्टों को बढ़ाता है। अगर आपका कोई संबंध आपका खराब हो चुका है, तो उस संबंध को आप सुधारने के बजाय उसको और उलझाने की कोशिश करते हैं। यह सपना आपके अंदर के अहंकार को भी प्रदर्शित करता है। यह सपना नकारात्मक है।  यह सपना आपके जीवन के लिए नकारात्मक माना गया है।

 

13. सपने में स्वस्थ हरे फलों को देखना या खाना | green fruits in a dream 

अगर आप सपने में स्वस्थ हरे फलों को देखते हैं, या उसको खाते हैं, तो यह सपना आपके लिए निश्चित तौर पर सकारात्मक माना गया है। यह सपना दर्शाता है, कि आप को निकट भविष्य में इसके सकारात्मक लाभ देखने को मिलेगा। यह सपना आपके लिए अनुकूल समय आने का संकेत देता है, भविष्य में आप की आर्थिक समृद्धि बढ़  सकती हैं, यह सपना आपके भाग्य उदय, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की ओर भी संकेत देता है।  कुल मिलकर यह सपना आपके लिए सकारत्मक सपना है।

 

14. सपने में खट्टे और सड़े हुए फल देखना | sour and rotten fruits in the dream 

अगर आप सपने में खट्टे और सड़े हुए फल को देखते है। तो यह सपना आपके लिए नकारत्मक सपना माना जाता है। यह सपना जीवन में समस्या का संकेत देता है। यह सपना दुर्भाग्य, हानि,योजना में असफलता को दर्शाता है। या सपना आपके जीवन में होने वाले नकारत्मक को दर्शाता है। 

 

15. सपने में बहुत सारे फलों को एक साथ देखना | sapne me bahut sare fal dekhna 

अगर आप सपने में बहुत सारे फलों को एक साथ देखते हैं, जैसे टोकरी में देख रहे हैं।  या कहीं पर रखा हुआ, बहुत सारे फलों को एक साथ देखते हैं, और सारे फल अच्छे अवस्था में है। तो निश्चित तौर पर आपके लिए बहुत सकारात्मक सपना माना गया है।  यह सपना आपके जीवन में शुभ संकेत देने वाला है, आपके जीवन में समृद्धि बढ़ेगी।  उन्नति बढ़ेगी, आपको आर्थिक लाभ हो सकता है, आपके जीवन में लोगों का सहयोग बढ़ेगा। लोगों से आपको प्रेम मिलेगा। आपके सम्मान और वर्चस्व में भी वृद्धि को दर्शाने वाला सपना माना गया है।

 

16. सपने में कोई आपको फल देता है | someone gives you fruit in a dream 

अगर आप सपने में देखते हैं, कि कोई आपको फल दे रहा है, अगर वह अच्छे अवस्था में है, तो निश्चित तौर पर यह आपके जीवन के लिए सकारात्मक संकेत है। यह आपके भाग्य उन्नति और आर्थिक समृद्धि को दर्शाने वाला सपना, भविष्य में आपके लिए अनुकूल समय निश्चित तौर पर आने वाला है, लेकिन सपने में कोई आपको सड़ा हुआ  फल देता है, तो यह सपना अशुभ माना जाएगा, यह सपना आपके जीवन में नकारात्मकता में वृद्धि करने वाला सपना है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान होंगे, आप के जीवन में किसी तरह की समस्या आने की संकेत देता है।

 

17. सपने में पका हुआ फल देखना | sapne mein paka hua fal dekhna 

अगर आप सपने में पका हुआ फल देखते हैं, और फल अच्छा अवस्था में है। तो निश्चित तौर पर आपके लिए बहुत शुभ सपना है, यह सपना आपके जीवन में समस्याओं के अंत को दर्शाता है। यह सपना आपकी सौभाग्य में वृद्धि को प्रदर्शित करता है। आपको कहीं ना कहीं से आर्थिक लाभ होने की संभावना को प्रदर्शित करता है। यह सपना आपके लिए अनुकूल समय का संकेत देता है, कुल मिलाकर देखा जाए, तो सपना बहुत सकारात्मक सपना है 

धन्यवाद


सपने में घर में हाथी देखने का 10 मतलब है

सपने में गंगा नदी देखने का 11 मतलब

सपने में परिवार का तस्वीर देखने का 3 मतलब

सपने में दुश्मन से बात करने से क्या होता है

सपने में मृत मां से पैसा मिलने का क्या मतलब होता है

सपने में पैर छूने का क्या मतलब होता है

सपने में नए घर देखने का 15 मतलब

सपने में दुश्मन को देखने का 21 मतलब

सपने में आम का पेड़ देखने का 7 मतलब

सपने में अपने बेटे को डूबते देखना

सपने में हनुमान जी को देखने का 24 मतलब

सपने में बैंक अकाउंट में पैसा आना का मतलब

सपने में दुर्गा विसर्जन देखना

सपने में आम देखने का 34 मतलब 

सपने में नकली पैसा देखने का 11 मतलब

सपने में नदी में बाढ़ देखने का मतलब

सपने में कुएं में पानी भरते देखना

सपने में मंदिर में दीपक जलते हुए देखना

सपने में मिर्च खाना का मतलब

सपने में बहुत सारी ट्रेनों का क्या मतलब होता है 

सपने में गुरु मंत्र देखना

शरीर में सफेद मकड़ी का चढ़ना कैसा होता है 

बिल्ली की लड़ाई देखने से क्या होता है

सपने में गुरु को रोते देखने का मतलब

सपने में साधु को रोते देखने का क्या मतलब होता है

सपने में बहुत सारे छोटे साँपो के ऊपर चलना

Previous
Next Post »

इस ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है, इस ब्लॉग में सकारत्मक प्रेरणा,अध्यात्म,वास्तु, सपनों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया जाता है। अगर आपको अपने सपने का मतलब नहीं मिलता है। तो आप यहाँ सपनों से संबंधित कमेंट कर सकते है। अपना सवाल पूछ सकते है। आपके प्रश्नों का उत्तर देने का मैं जरूर कोशिश करुगा। कोई गलत कमेंट न करे आप सभी से प्राथर्ना है। अच्छा वातावरण हमेशा सकारत्मक सोच को उतपन्न करता है। और इसे खुशी मिलती है। तभी व्यक्ति का उन्नति होता है, और व्यक्तित्व बढ़ाता है। अपनी राय जरूर शेयर करे। धन्यवाद्। ... ConversionConversion EmoticonEmoticon

पुरुष की दाई आंख फड़कने का मतलब क्या होता है | right eye blinking male in hindi

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आंख का फड़कना right eye twitching male meaning in hindi अनेक संकेत को दर्शाने का कार्य करता है जब भी हम आंख फड...