मृत पिता से संबंधित सपने
सपने में अपने मृत पिता को देखना
सपने में
पिता को देखना सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के सपने हो सकते हैं। सपने में पिता
को देखना यह संकेत प्रदर्शित करता है, यह आपके जीवन में अधिकार को प्रदर्शित करता है,
नियंत्रण, सुरक्षा, भरोसा, आपकी क्षमता से आप की पहचान, आत्म बल का विकास, ऊर्जावान
इत्यादि का संकेत देता है। अगर सपने में आपके मृत पिता भी देखते हैं, तो इसी तरह के
संकेत आपको मिलेंगे पर निर्भर करता है, कि आपने सपना क्या देख रहे हैं, और प्रत्येक
सपने का मतलब अलग-अलग होता है, विस्तार से सपनों के बारे में जानते हैं।
सपने में मृत पिता से लड़ाई करना - यह नकारात्मक सपना माना गया है। परिवारिक रिश्तो में कड़वाहट उत्पन्न हो सकता है। किसी के द्वारा आपको विश्वासघात मिल सकता है। आप असुरक्षा महसूस करेंगे, आपको बार-बार अकेलापन का एहसास होगा, किसी कार्य को लेकर आप निश्चित रूप से परेशान हैं। बातों बातों में आपको गुस्सा आएगा। यह निराशा का भाव उत्पन्न करने वाला सपना माना गया है। कोई कार्यक्षेत्र में आपको हानि हो सकती है।
सपने में मृत पिता द्वारा परामर्श - यह एक सकारात्मक सपना माना जाता है। आपने जीवन के उद्देश्य को पूरा करने की दिशा में एक अच्छा कदम उठाया है। आप भविष्य में प्रगति देखेंगे। महत्वपूर्ण कार्य के लिए किसी विशेष व्यक्ति की सलाह अवश्य लें, ताकि आपको लाभ हो, आपको परिवार, दोस्तों या अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा। आपकी आत्मबल में वृद्धि होगी, मानसिक प्रसन्नता का संकेत मिलेगा आदि।
सपने में मृत पिता की आलोचना सुनना - यह नकारात्मक सपना है। जीवन में प्रेम की कमी को दर्शाता है। आपको परिवार, दोस्तों, कार्यालय या कार्यस्थल से समर्थन की कमी है। जल्दबाजी में कुछ गलत फैसले लिए जा सकते हैं। जो आपको जीवन में बाद में परेशानी में डाल सकता है। यह आपमें नकारात्मक भाव पैदा करता है। समस्या का संकेत देता है।
सपने में मृत पिता का मौजूद होना - आपके पिता शांत अवस्था में बैठे हुए हैं, या खड़े हुए है। यह आपके लिए बहुत सकारात्मक सपना है। आप पर ईश्वर की कृपा है। आपको उच्च शक्ति का संरक्षण मिलेगा।आपके काबिलियत के करना ही लोग आपका सम्मान करते है। आपका का अधिकार क्षेत्र बढ़ेगा। यह सपना समृद्धि का प्रतिक है। साथ में मानशिक संतोष प्रदान करने वाला सपना है।
सपने में मृत पिता की मृत्यु देखना - यह एक अशुभ सपना है, यह निराशा का संकेत है, यह भय, मानसिक असंतोष, आपके कार्यक्षेत्र में कोई बाधा है। परिवार की अशांति और हानि को दर्शाता है।
0 Comments
इस ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है, इस ब्लॉग में सकारत्मक प्रेरणा,अध्यात्म,वास्तु, सपनों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया जाता है। अगर आपको अपने सपने का मतलब नहीं मिलता है। तो आप यहाँ सपनों से संबंधित कमेंट कर सकते है। अपना सवाल पूछ सकते है। आपके प्रश्नों का उत्तर देने का मैं जरूर कोशिश करुगा। कोई गलत कमेंट न करे आप सभी से प्राथर्ना है। अच्छा वातावरण हमेशा सकारत्मक सोच को उतपन्न करता है। और इसे खुशी मिलती है। तभी व्यक्ति का उन्नति होता है, और व्यक्तित्व बढ़ाता है। अपनी राय जरूर शेयर करे। धन्यवाद्। ...