सपने में घर में पूजा पाठ देखना

सपने में घर में पूजा से जुड़े सपने 

सपने में घर में पूजा पाठ देखना
सपने में घर में पूजा
सपने में घर में पूजा होना का मतलब

हर धर्म में पूजा जरूर होता है, भले सभी धर्मों में पूजा करने की विधि अलग-अलग हो।पर सभी लोगो किसी न किसी धर्म से जुड़े हुआ जरूर होते है। कोई आस्तिक होता कोई नास्तिक होता है। पर मनुष्य किसी न किसी रूप में ईश्वर की सत्ता को जरूर स्वीकार करता है। और हर व्यक्ति कभी न कभी ईश्वर को जरूर यदा करता है। ईश्वर दो रूप में होते है , साकार या निरकार इन्ही दोनों रूप की पूजा अपने अपने आस्था के अनुसार लोग पूजा करते है। ईश्वर के हम सब बच्चे है। परमपिता परमेश्वर की शरण में जो भी जाता है उसका कल्याण जरूर होता है।  ईश्वर की दृष्टि सभी के लिए एक जैसा होता है। ईश्वर किसी के साथ भेदभाव नहीं करता है। पर कभी जीवन में गलत होता है तो हम सब ईश्वर को दोष देने लग जाते है।  हम कभी अपने कर्मो के बारे में विचार नहीं करते है। की हमने अच्छा कर्म किया है या बुरा कर्म किया है। ईश्वर सभी को उसके कर्मो के अनुसार फल देते है। पर कभी कभी यही कर्म सपने में दिखने लग  जाता है उन्ही सपनो में से एक सपना है सपने में जब आप अपने घर में पूजा होते हुआ देखते है। या सपने में पूजा से सम्बंधित अन्य गतिविधि होते हुआ देखते है। इन सपनो का मतलब विस्तार से जानते है।

सपने में घर में पूजा होते देखना - सपने में घर में पूजा देखना बहुत सकारत्मक मन गया है। यह सपना आपके घर में होने वाले कलेश का नाश करता है। आपके घर में आने वाली समस्या को ख़त्म करता है। आपके घर में सदस्यों के बीच प्रेम बढ़ेगा। घर में खुशी का संकेत है। अगर यही सपना आप बार बार देख रहे है। तो आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। सपने में घर में पूजा पाठ देखना ईश्वर की कृपा से आपके घर में समृद्धि बढते जायेगा। आपको अपने घर में उन्नति देखने को मिलेगा। यह सपना हर दृष्टि से शुभ सपना होता है।अगर आप सपने में देखते है सपने में घर में पूजा हो रहा है. और किसी कारण से पूजा में कोई विघ्न उत्पन्न हो रहा है। तो यह अशुभ सपना है ,आपको अपने नकारत्मक मनोवृतियों को त्यागा देना चाहिए। आपकी आतंरिक ऊर्जा आपका साथ नहीं दे रही है। आपके करीबी लोग आपके कार्य का आलोचन कर सकते है। या हो सकता है आपको किसी तरह की अन्य समस्या का सामना करना पड़े।

सपने में अपने घर में हवन होते हुए देखना - यह सपना बहुत सकारत्मक माना गया है। जब आप हवन करते है ,तो विशेष मंत्रो का आवाहन करते है। और उस मंत्रो का सम्मान में विशेष पदार्थ को हवन में डालते है। जिसे वह मंत्र सिद्ध होने लगता है। स्क्षूम तरंगो की शक्ति के करना घर में नकारत्मक वातावरण का शुद्धि करना होने लग जाता है। यह सपना आपके जीवन में उच्च विचार, सकारात्मकता ,समृद्धि,उन्नति ,सौभाग्य ,इच्छा पूर्ति का संकेत देता है। यह सपना आपके और आपके परिवार के भविष्य के जीवन के लिए बहुत अच्छा सपना माना गया है।

सपने में घर में होते हुए हवन का बुझ जाना - अगर आप सपने में देखते है ,की आपके घर में हवन हो रहा है और किसी करना से हवन बुझ जाता है, जैसे हवन से पानी डालने से , हवन से बहुत ज्यादा मात्रा में धुँआ निकलना, हवन में किसी वस्तु के गिरने से हवन बुझ जाता है। या किसी अन्य कारण से हवन बुझ जाता है या आप जान बूझकर हवन को बुझाते है। तो यह सपना अशुभ माना गया है। आपके जीवन में आने वाले कष्टों का संकेत है। आप कोई कार्य को अधूरा कर के छोड़ देते है। यह सपना असफलता का संकेत देता है। निकट भविष्य में आपकी मानसिक परेशनी बढ़ सकती है।

सपने में अपने घर में पूजा का पंडाल देखना - यह सपना शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। अगर आप सपने में देखते है आपके घर में पूजा हो रह है। और घर में जो पंडाल लगा है वह सफ़ेद रंग का पंडाल है तो आपके लिए बहुत शुभ सपना है। आपकी आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ आपको मन सम्मान मिलेगा। पर आप सपने में नीला रंग का पंडाल देखते है तो आपको महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकता है। यह सपना आपके लिए अच्छा होगा। पर वही आप काले रंग का पंडाल देखते है, और पूजा में कोई विघ्न उतपन्न हो गया हो, तो यह अशुभ सपना माना गया है  आपके जीवन में अचानक से समस्या कोई समस्या का आगमन होगा। आपका के साथ विश्वासघात ,आपका अपमान या आपको कोई हानि का संकेत है।

सपने में घर में जगराता होते देखना - यह सपना बहुत शुभ सपना माना गया है। आपके पूर्वज आपसे खुश है। ईश्वर की कृपा आपके आपके और आपके परिवार में है। यह सपना पारिवारिक खुशी ,समृद्धि का संकेत है। या कोई मांगलिक उत्सव घर में हो सकता है। यह सपना बहुत अच्छा सपना माना गया है।

सपने में घर में जगराता में विघ्न होते हुए देखना - यह सपना बहुत अशुभ  सपना माना गया है। किसी समस्या का सामना निकता भविष्य में करना पड़ा सकता है। आपके घर में अशांति का संकेत है।किस कारण से घर में लड़ाई बढ़ सकता है। यह सपना हानि का संकेत देता है। जैसे कर्जा बढ़ाना, आपसी तालमेल न होना ,व्यापर नौकरी में परेशनी या किसी अशुभ घटना इत्यादि का संकेत है।
Previous
Next Post »

इस ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है, इस ब्लॉग में सकारत्मक प्रेरणा,अध्यात्म,वास्तु, सपनों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया जाता है। अगर आपको अपने सपने का मतलब नहीं मिलता है। तो आप यहाँ सपनों से संबंधित कमेंट कर सकते है। अपना सवाल पूछ सकते है। आपके प्रश्नों का उत्तर देने का मैं जरूर कोशिश करुगा। कोई गलत कमेंट न करे आप सभी से प्राथर्ना है। अच्छा वातावरण हमेशा सकारत्मक सोच को उतपन्न करता है। और इसे खुशी मिलती है। तभी व्यक्ति का उन्नति होता है, और व्यक्तित्व बढ़ाता है। अपनी राय जरूर शेयर करे। धन्यवाद्। ... ConversionConversion EmoticonEmoticon

पुरुष की दाई आंख फड़कने का मतलब क्या होता है | right eye blinking male in hindi

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आंख का फड़कना right eye twitching male meaning in hindi अनेक संकेत को दर्शाने का कार्य करता है जब भी हम आंख फड...