भगवान शनिदेव से जुड़े 18 सपने | sapne me shanidev ko dekhne ka matlab

सपने में भगवान शनि देव को देखना कैसा होता है 

सपने में शनि देव को देखना
सपने में शनिदेव को देखने का मतलब

हिंदू धर्म के अनुसार कहा जाता है, भगवान शनिदेव की कृपा आप को मिलना शुरू हो जाता है, तो आप गरीब से राजा बन जाते हैं, परंतु आपको शनिदेव की क्रोध का सामना करना पड़े तो आप राजा से गरीब बन सकते हैं, शनि देव को विशेष तौर पर हिंदू धर्म में कर्म का देवता कहा गया है, कर्म के अनुसार भगवान शनि देव फल देते हैं।

हर इंसान के कर्मों का लेखा जोखा भगवान शनि देव के पास होता है, इंसान जैसा कर्म करता है उसके अनुसार भगवान शनिदेव उसके साथ न्याय करते हैं अगर आप अच्छा कर्म करते हैं आप अपने माता-पिता का आदर करते हैं लोगों का आदर करते हैं अच्छे से रहते हैं और आप अपने कर्म को अपना धर्म मान कर करते हैं तो आपके जीवन में अच्छा फल देखने को मिलेगा। परंतु आप गलत व्यवहार करते हैं गलत संगति में रहते हैं गलत कर्म करते हैं तो आपको निश्चित तौर पर दुख मिलेगा, आपको पीड़ा मिलेगा।आपके जीवन में बहुत ज्यादा समस्या है , और आप भगवान शनिदेव से बहुत पीड़ित है, तो आपको भगवान शनिदेव की आराधना करनी चाहिए और अगर बार बार भगवान शनि देव आपको सपने में दिखा रहे हैं, तो कहीं ना कहीं आपको संकेत कर रहे हैं, आपको अपने बुरे कर्मों को सुधारना चाहिए। नकारात्मक मनोवृतियों से दूर रहना चाहिए ताकि आपका जीवन खुशहाल हो सके और समृद्ध हो सके। आपको भगवान शनिदेव की आराधना शनि जी के मंत्र द्वारा करनी चाहिए।

भगवान शनिदेव का मंत्र – “ऊँ शं शनैश्चाराय नमः”

सपने में शनि देव को देखना शुभ या अशुभ दोनों हो सकता है।हिन्दू धर्म के अनुसार  भगवान शनि देव को इस सृष्टि में कर्म का न्याय करने वाला देवता कहा जाता है। भगवान शनि देव इस सृष्टि में सभी चर और अचर को उसके कर्मो के अनुसार न्याय प्रदान करते है भगवान शनि देव ईमानदार व्यक्तियों के लिए मन सामान ,पद प्रतिष्टा ,संतोष प्रदान करते है। भगवान शनि देव अर्थ, काम, क्रोध, मोक्ष, धन, पापा से मुक्ति प्रदान करता है। पापियों को दण्डा देना भी भगवान शनि देव जी का अधिकार क्षत्रे है। जैसे गरीबी ,बेरोज़गारी ,आर्थिक हानि ,मानसिक असंतोष ,कार्य में बाधा ,विचलन इत्यादि दंड के लक्षण हो सकते है। सपने में शनि देव को देखने का अर्थ विस्तार से जानते है।

सपने में शनि देव का दर्शन करना  - यह सपना शुभ सपना माना गया है। जीवन में चल रहे समस्या का निवारण धीरे-धीरे होने वाला है।  आपकी समस्या जल्द ख़त्म हो जाएगा। आपको भविष्य में तरक्की देखने को मिलेगा। यह सपना आपके अच्छे कर्म की ओर इंगित करता है। आपको भविष्य में परिवार से सहयोग मिल सकता है। यह आप किसी कार्य को बहुत दिन से कर रहे है ,और उस कार्य में आपको सफलता नहीं मिल रहा है, तो आपको निकट भविष्य में आपको सफलता जरूर मिलेगा। सुख में वृद्धि के साथ धनलाभ होगा।

सपने में भगवान शनिदेव को गधे की सवारी करते देखना -यह अशुभ सपना माना गया है। जीवन में आपकी परेशानी बढ़ सकती है ,यह सपना आपके कार्य में रुकावट उत्पन्न होने की ओर इशारा करती है, यह सपना आपके जीवन में समस्याओं को बढ़ाने वाला सपना है, चाहे वह आपके परिवार से संबंधित हो या आप जहां नौकरी करते होंगे वहां से संबंधित हो या कोई अन्य कार्य जैसे व्यापार इत्यादि में बाधक का सूचक माना गया है यह सपना मानसिक परेशानी को बढ़ाने वाला माना जाता है।

सपने में भगवान शनिदेव पर तेल चढ़ाना -यह सपना शुभ माना जाता है।  अगर आपके जीवन में कोई परेशानी चल रही है, तो उस परेशानी को दूर करने के लिए आपको भगवान शनि देव की आराधना करनी चाहिए। भगवान शनिदेव पर तेल चढ़ाना चाहिए, ताकि आपकी पीड़ा कम हो सके और आपके जीवन से समस्या दूर जा सके, यह सपना कहीं ना कहीं वर्तमान जीवन में जल ही परेशानी की ओर इंगित करता है, और आप उस परेशानी से जल्द से जल्द निजात पाना चाहते हैं। आपको भगवान शनि देव की आराधना करनी चाहिए ताकि आपका जीवन सुख समृद्धि और खुशहाल से भर सकें।

सपने में शनिसिवनापुर जाना या आप सपने में देखते हैं भगवान शनि देव के किसी मंदिर में जाना यह बहुत सकारात्मक सपना माना गया है। अगर आप इस तरह के सपने देखते हैं, तो आपको भगवान शनि देव के मंदिर जाना चाहिए और उसकी आराधना करना चाहिए। आपके जीवन पर इसका बहुत सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा, हो सकता है आपके जीवन में कोई समस्या हो उसका जल्द निदान होगा या आपकी मनोकामना पूर्ति होने का संकेत करता है। यह सपना विशेषकर अच्छा फल देने वाला सपना माना गया है। भगवान शनिदेव की विशेष कृपा वाला सपना माना गया है।

अगर आप भगवान शनिदेव की पूजा आराधना करते हैं और भगवान शनि देव आपको सपने में दिखने लग जाते हैं या दर्शन देते हैं तो यह सपना बहुत शुभ सपने माना गया है। आपके जीवन के समस्याओं का अंत करने वाला सपना है , आपकी जीवन में सुख सौभाग्य समृद्धि और खुशहाली का संकेत देता है। यह सपना आपके पूजा की सफलता को भी प्रदर्शित करता है। साथ ही साथ आपका जीवन अध्यात्मिक उन्नति की ओर बढ़ रहा है, इसका भी संकेत इस सपने के माध्यम से पता चलता है।आपके जीवन की सफलता निकट है। यह सपना भगवान शनि देव का आशीर्वाद का स्वरूप माना गया है।

सपने में शनि देव का आशीर्वाद मिलना - अत्यंत शुभ सपना है। जीवन के घोर कष्ट से मुक्ति। पापा से मुक्ति का संकेत। जीवन के समस्या का नाश होगा। यह सपना आपके सौभाग्या में वृद्धि ,कार्य में उन्नति , सुख समृद्धि ,वैभव में वृद्धि को दर्शता है। आपको जीवन में भगवान शनि देव का साथ मिलेगा। आपके आध्यात्मिक उन्नति में वृद्धि होगा। यह सपना आपके जीवन के लिए बहुत सकारत्मक सपना है। यह सपना आपकी मनोकामना पूरी होने की ओर इंगित करता है।

सपने में शनि देव का मंदिर देखना - अगर आप अच्छे अवस्थ में शनि देव का मंदिर को देखते है। तो यह सपना आपके लिए अच्छा सपना है। आपको जीवन में प्रगति मिलने वाला है। साथ में किसी का जल्द सहयोग मिलगा ,जो आपको मदद कर सकता है। आपके समस्या का जल्द अंत होगा। यह सपना आपके जीवन में सुख और समृद्धि में वृद्धि का सूचक है। पर वही सपने में भगवान शनि देव का खंडित मंदिर  देखते है, तो आपके जीवन में समस्या का आगमन होगा। आपको अपने कर्म के अनुसार दंड मिलगा। भविष्य में आपको हानि हो सकता है। यह सपना आपके जीवन में आने वाली परेशानी का सूचक है।

सपने में भगवान शनि देव का मूर्ति, फोटो देखना - आप सपने में भगवान शनि देव की मूर्ति या फोटो देखते है, तो आपके लिए शुभ सपना है। अगर फोटो या मूर्ति अच्छे अवस्थ में देखते है। तो आपके जीवन के लिए अच्छा सपना है। यह सपना आपके भाग्य में वृद्धि को दर्शता है। आपका कोई कार्य पूरा हो सकता है। जैसे कारोबारी में वृद्धि , शुभ सामचार ,अचानक से धन लाभ ,सुख शान्ति में वृद्धि को दर्शता है। पर अगर आप सपने में खंडित मूर्ति या खंडित फोटो को देखते है, तो यह सपना आपके जीवन के लिए अशुभ है आपको अचानक कोई हानि हो सकता है, या आपके साथ कोई अशुभ घटना घाट सकता है। जीवन में समस्या का संकेत है।

सपने में शनि देव को गिद्दा की सवारी करते देखना - यह सपना अशुभ मना गया है। यह सपना आपके जीवन में आने वाले परेशानी का संकेत देता है। यह सपना आपके जीवन में कष्टों का वृधि करता है। आपको कोई अशुभ सामचार मिल सकता है। आपके कार्य में रुकावट ,व्यापर में हानि इत्यादि हो सकते है। यह सपना जीवन में होने वाले अचानक कष्ट का कारका है।

सपने में शनि देव को कौआ की सवारी करते देखना - यह सपना नकारात्मक मना गया है। यह सपना आपके जीवन में आने वाले समस्या का संकेत देता है।  यह सपना आपके जीवन में समस्या में वृधि का करक है। आपको कोई अशुभ सामचार मिल सकता है। आपके परिवार में लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। यह सपना आपके के लिए बहुत अशुभ सपना है।

सपने में शनि देव को हाथी की सवारी करते देखना - यह सकारत्मक सपना मना गया है। यह सपना आपके जीवन में आने वाले प्रगति का संकेत देता है। यह सपना आपके कार्य में सफलता के साथ सुख, समृद्धि,सौभाग्य और धन लाभ का संकेत प्रदान करता है। यह बहुत अच्छा सपना माना गया है।

सपने में शनि देव को मोर की सवारी करते देखना - यह सकारत्मक सपना मना गया है। यह सपना आपके जीवन में होने वाले उन्नति की ओर इंगित करता है। यह सपना तब आता है, जब शनि देव बहुत खुश होते है। यह सपना आपके प्रसन्नता, आपके सुख, आपके समृद्धि, कोई शुभ सामचार का संकेत है। यह शुभ सपना माना गया है।

सपने में शनि देव को घोड़े की सवारी करते देखना- यह सपना बहुत शुभ सपना माना जाता है। यह सपना आपके सौभाग्य को चमकाने वाला सपना सपना है। आपको जल्द कोई बड़ा लाभ होने वाला है। आपके जीवन में प्रगति ,सुख-समृद्धि ,रोगों को नाश करने वाला सपना है। आपकी कोई समस्या का जल्द नाश होगा।

सपने में शनि देव को भैस की सवारी करते देखना - यह सपना मिला जुला सपना है।  अगर आपके जीवन में वर्तमान समय में कोई कष्ट चल रहा है। तो वह कष्ट खत्म हो जायेगा। जीवन में समस्या जरूर आएगा, पर आपको उसका लाभ भविष्य में देखने को मिलेगा। अर्थात यह सपना समस्या के बाद सफलता का संकेत है।

सपने में शनि देव की पूजा करना - यह सपना बहुत शुभ सपना माना जाता है। निकट भविष्य में आपके कोई समस्या का हल निकलेगा।  आपको कोई अचानक से लाभ हो सकता है। यह सपना आपके सुख में वृद्धि के साथ आपको सफलता का संकेत देता है। आपके जीवन में आने वाले रुकावट को दूर करने वाला सपना है। यह सपना अच्छा सपना माना गया है।

नोट - अगर सपने में भगवान शनिदेव का कोई भी नकारात्मक सपना आये। तो आपको अपने कर्मों को सुधार करना चाहिए साथ ही साथ भगवान शनि देव की पूजा करनी चाहिए ,गरीबों का मदद करना चाहिए। ताकि आपका जीवन खुशहाल समृद्ध हो सके।

Post a Comment

0 Comments