सफलता चाहते हैं तो कभी भी अपना साहस न तोड़ें
![]() |
सफलता चाहते हैं तो कभी भी अपना साहस न तोड़ें |
दुनिया में
ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो असफल हो जाते हैं बार-बार असफल हो जाते हैं और अपना हिम्मत
तोड़ लेते हैं अपना साहस तोड़ लेते हैं, जो व्यक्ति मन से टूट जाता है जिसमे साहस ही
नहीं होता है वह कैसे सफल हो सकता है, सफलता के लिए हिम्मत की जरूरत होती है सफलता
के लिए साहस की जरूरत होती है जब तक आप हिम्मत नहीं जुटाएंगे सफलता के लिए, आपको सफलता
कैसे मिलेगा।
बहुत सारे
लोग हैं जो परीक्षा में फेल हो जाते हैं, बहुत सारे लोग हैं जो अपने कैरियर में फेल
हो जाते हैं, बहुत सारे लोग हैं अपने व्यापार में फेल हो जाते हैं, यह दुनिया सफल और
असफल लोगों के उदाहरण से भरी पड़ी है, इस दुनिया में बहुत सारे लोग हैं जो सफल होते
हैं और बहुत सारे लोग असफल होते हैं, और दोनों में एक ही अंतर होता है। जो हिम्मत जुटा
लेता है वह सफल हो जाते हैं, और जिसकी हिम्मत टूट जाती है वह असफल हो जाता है।
मकड़ी की कहानी से समझते हैं
एक समय की
बात है एक राजा होता है और वह युद्ध के लिए लड़ने के लिए तैयार रहता है तभी उसके सैनिक
उसको धोखा दे देते हैं धोखा देने की वजह से राजा की जान पर खतरा मंडराने लगता है वह
राजा अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश करता है और भागते भागते जंगल में जाकर छिप जाता
हैं, परंतु कुछ शत्रु सैनिक उसके पीछे पड़े
ही रहते हैं और उसे मारने के लिए ढूंढते रहते हैं, राजा पूरी तरह से हिम्मत हर चूका
होता है। राजा को लगाने लगता है, अब तो उसकी मृत्यु निश्चित होगी।
तभी एक मकड़ी
एक पेड़ की डाली में जाल बुनती रहती है, अपने शिकार को पकड़ने के लिए, पर दूसरी पेड़ की
शाखा दूर होने के कारण बार बार मकड़ी असफल हो जाती है।ऐसा बहुत बार हुआ , परंतु मकड़ी
ने अपना प्रयास नहीं रोका और लगातार हिम्मत जुटते हुए, जाल के तागा
को जोड़ने में लगा रहा और अंततः मकड़ी जाल के तागा को दूसरी शाखा से जोड़ लेता
है, और एक जाल बना लेता है यह सब दृश्य राजा देखते रहता है,
राजा मकड़ी
के हिम्मत भरे कार्य को देखते-देखते सोचने लगता है यह छोटी सी नन्ही सी जान मकड़ी ने
जब अपना हिम्मत नहीं तोडा और अंत में जल बना लिया। तो मैं तो मनुष्य हुआ, जिसके अंदर
दिमाग है, विचार शक्ति है, शारीरिक बल है, तो मैं कैसे अपना हिम्मत तोडा सकता हुआ हूं। फिर राजा ने अपना हिम्मत जुटाया और योजना बना के
उन सैनिको जो उसके पीछे पड़े थे उन सैनिको को मर डाल। कुछ दिनों के समय में राजा ने
अपनी बुद्धि का उपयोग कर और सही योजना बना के फिर से अपने शत्रु पर आक्रमण किया और
अपने शत्रु को प्ररस्त किया और पुनः अपने राज्य को हासिल कर लिया।
एक समय था
राजा अपने प्राण को बचाते हुए भाग रहा था अचानक से उसके अंदर हिम्मत जुटी और राजा ने
पुनः अपने राज्य को प्राप्त कर लिया।
इस दुनिया
में अक्सर लोग हिम्मत तभी तोड़ते हैं जब वे सफलता के बहुत करीब होते हैं ऐसी स्थिति
में अगर आप हिम्मत ना तोड़े और थोड़ा धैर्य रखकर अगर पूरे हिम्मत के साथ अटैक करें या
आक्रमण करते हुए कार्य करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगा है।बोलना जरूर आसान होता है परंतु
जो करता है वही जानता है अगर वाकई में आप हिम्मत जुटाकर काम करते हैं तो सफलता आपकी
सुनिश्चित है
धन्यवाद....
0 Comments
इस ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है, इस ब्लॉग में सकारत्मक प्रेरणा,अध्यात्म,वास्तु, सपनों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया जाता है। अगर आपको अपने सपने का मतलब नहीं मिलता है। तो आप यहाँ सपनों से संबंधित कमेंट कर सकते है। अपना सवाल पूछ सकते है। आपके प्रश्नों का उत्तर देने का मैं जरूर कोशिश करुगा। कोई गलत कमेंट न करे आप सभी से प्राथर्ना है। अच्छा वातावरण हमेशा सकारत्मक सोच को उतपन्न करता है। और इसे खुशी मिलती है। तभी व्यक्ति का उन्नति होता है, और व्यक्तित्व बढ़ाता है। अपनी राय जरूर शेयर करे। धन्यवाद्। ...