११ बेलपत्र से संबंधित सपने 11 Belapatra related dreams

 11 बेलपत्र से संबंधित सपने

sapne me belpatra dekhna
 बेलपत्र से संबंधित सपने 

प्राचीन काल से ही बेलपत्र का उपयोग भगवान शिव में चढ़ाने के लिए किया जाता है।  भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र का उपयोग किया जाता है।  बेलपत्र का अध्यात्मिक व भौतिक दोनों तरह के लाभ होते हैं। आध्यात्मिक लाभ जैसे मन को शांत करना, कार्य में सफलता प्राप्त करना, दरिद्रता, पापों को नाश करने वाला, रोगो को नाश करने वाला, महालक्ष्मी की कृपा, इत्यादि का संकेत देता है।  यह सुख समृद्धि के लिए इसकी पूजा अर्चना की जाती है, वैसे ही स्वास्थ्य को ठीक करना हो, ह्रदय रोग से संबंधित कोई समस्या हो, खून को शुद्ध करना हो, तो बेलपत्र या बेल से जुड़ेंगे हुए औषधियों का उपयोग किया जाता है। अगर सपने में बेल का पेड़ देखे या बेल से संबंधित कोई सपना देखें, तो उसके कुछ सकारात्मक और कुछ नकारात्मक परिणाम होते हैं।

सपने में शिवलिंग में बेलपत्र चढ़ाना - यह सकारात्मक सपना है। आपके पापों की मुक्ति की और संकेत करता है।  आपके समस्या का जल्द नाश होगा। रोग दूर होगा। समृद्धि व भाग्य में उन्नति होगा। कभी-कभी यह सपना कार्य में सफलता की ओर भी प्रदर्शित करता है।

सपने में बेल का फल देखना - यह सकारात्मक सपना है , यह परिवार में खुशी और विकास का संकेत देता है।  आपके कार्य में प्रगति का संकेत देता है। आपको आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है।

सपने में बेल पेड़ के बड़े-बड़े शाखाओं को देखना - सकारात्मक सपना है।  यह आपके अंदर दयालुता, भावनात्मक, अपने परिवार के प्रति जिम्मेदारी, आपके उच्च गुणों  और उच्च व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है। आपके मजबूत शक्ति का संकेत है।

सपने में बेल का फल खाना - यह भी सकारात्मक सपना है।  यह आपकी मानसिक विकास की ओर प्रदर्शित करता है।  आप अपनी कड़ी मेहनत और अपने प्रयासों से सफलता हासिल कर लेंगे निकट भविष्य में आपको सफलता मिलेगी।

सपने में बेलपत्र देखना - यह शुभ सपना माना गया है। आपके कोई रुके हुए कार्य पूर्ण होने वाला है। आपके मानसिक उत्साह को प्रदर्शित करता है। साथ में आपके उन्नति और आर्थिक प्रगति को प्रदर्शित करता है।

सपने में बेल पेड़ के जड़ को देखना- यह सकारात्मक सपना है। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगा।  कोई भी कार्य करें या कोई निर्णय लेने से पूर्व, उसको सोच समझ कर करें। ताकि आपके कार्य में आपको सफलता मिल सके।  यह सपना आपके मनोकामना को पूर्ण होने का संकेत देता है।

सपने में बेल पेड़ लगाना - यह सकारात्मक सपना मन गया है।  आप अपने जीवन को सुधारने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। आपका  जीवन धीरे-धीरे सुधारने लगेगा और आप सही दिशा में कार्य कर रहे हैं।  भविष्य में आपको सफलता देखने को मिलेगा।

सपने में मृत बेल पेड़ को देखना - यह नकारात्मक सपना है आपके जीवन में निराशा उत्पन्न हो सकता है। परिवार का आप को साथ नहीं मिलेगा। आपके अस्थिरता का संकेत देता है। कार्य में असफलता की ओर प्रदर्शित करता है। आर्थिक हानि, विवाह न होना, बाँझपन इत्यादि को प्रदर्शित करता है।

सपने में बेल पेड़ पर चढ़ना -यह सकारात्मक सपना माना गया है। जीवन में कोई रुका हुआ कार्य है, वह कार्य होने वाला है आपका कार्य सिद्धि की ओर इंगित करता है।  आपको मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है या उच्च पदों की प्राप्ति हो सकती है।

सपने में बेल पेड़ काटना- नकारात्मक सपना माना गया है। यह आपके जीवन में आने वाली समस्या की ओर इंगित करता है।  आपके नकारात्मक ऊर्जा के संचार को प्रदर्शित करता है। आर्थिक हानि को प्रदर्शित करता है।  आप अपने जीवन में गलत गतिविधियों से जुड़े हुए हैं, और भविष्य में आपको कोई नुकसान हो सकता है। 

सपने में सूखे बेल पेड़ को देखना - यह नकारात्मक सपना माना गया है। यह रिश्तो में भावनाओं की कमी को प्रदर्शित करते हैं। आपके संबंध खराब हो सकते हैं। यह आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा को प्रदर्शित करते हैं किसी बीमारी का संकेत भी देता है।  साथ में भविस्य में कोई समस्या आपके जीवन में आ सकता है।

Previous
Next Post »

इस ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है, इस ब्लॉग में सकारत्मक प्रेरणा,अध्यात्म,वास्तु, सपनों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया जाता है। अगर आपको अपने सपने का मतलब नहीं मिलता है। तो आप यहाँ सपनों से संबंधित कमेंट कर सकते है। अपना सवाल पूछ सकते है। आपके प्रश्नों का उत्तर देने का मैं जरूर कोशिश करुगा। कोई गलत कमेंट न करे आप सभी से प्राथर्ना है। अच्छा वातावरण हमेशा सकारत्मक सोच को उतपन्न करता है। और इसे खुशी मिलती है। तभी व्यक्ति का उन्नति होता है, और व्यक्तित्व बढ़ाता है। अपनी राय जरूर शेयर करे। धन्यवाद्। ... ConversionConversion EmoticonEmoticon

पुरुष की दाई आंख फड़कने का मतलब क्या होता है | right eye blinking male in hindi

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आंख का फड़कना right eye twitching male meaning in hindi अनेक संकेत को दर्शाने का कार्य करता है जब भी हम आंख फड...