हिम्मत न हारिये himmat na hariye motivational

 हिम्मत न हारिये

हिम्मत न हारिये
हिम्मत न हारिये

हिम्मत हारने से क्या होगा, क्या असफलता आप के साहस से बड़ी है ? हमेशा बड़ा सोच रखी है, असफलता से क्या डरना निरंतर अपना कार्य करते रहिए, अपने लक्ष्य के लिए कार्य करते रहिए, अपने लक्ष्य के लिए नॉलेज को बढ़ाते रहिये। विश्वास रखो अपने आप पर अपने काम पर एक दिन आपको जरूर सफलता मिलेगी। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें और अगर पास में रहना भी पड़े, तो इतना जानकारी ग्रहण कीजिये जीतना आपको जरुरी हो। जो आपके लक्ष्य की दिशा में फिट नहीं बैठता है उसको हटा देना ही आपके लिए बेहतर है आप अपने समय का सदुपयोग कीजिए सही दिशा में लगातार कार्य कीजिए आपको जल्द से जल्द सफलता प्राप्त होगी।

एक बार की बात है- एक गुरु ने सोचा कि वह अपने शिष्यों की परीक्षा लेंगे। फिर अगले दिन अपने तीनों शिष्यों को बुलाया और कहा तुम लोगों की कल परीक्षा है। और परीक्षा समाप्त होने के बाद तुम लोगों का शिक्षा भी समाप्त हो जाएगा।  ऐसा कहकर गुरु चले गए और तीनों शिष्य भी अपने-अपने तैयारी पर लग गए।  फिर अगली सुबह गुरु ने अपने तीनों को बुलाया और तीनों शिष्यों को कुल्हाड़ी प्रदान किया। तीनों के सामने लक्ष्य रखा गया, पेड़ काटने का तीनों पेड़ जो समान रूप से बराबर थे। एक पेड़ को कटाने में २ घंटे लगते थे। तीनो शिष्य अपने लक्ष्य में  कार्य करना शुरू कर दिए।

प्रथम शिष्य कुल्हाड़ी उठाया और पेड़ काटने सीधा चला गया और लगातार प्रयास करते रहा पर समय पर पेड़ नहीं काट पाया।

वैसे ही दूसरे शिष्य भी कुल्हाड़ी उठाया और पेड़ काटने चला गया परंतु कुछ देर पेड़ काटने के बाद उसको लगा की कुल्हाड़ी पर धार नहीं है, तो कुछ क्षण के लिए कुल्हाड़ी धार किया और  पुनः पेड़ काटने लगा, फिर लगा की कुल्हाड़ी धार नहीं है, फिर से धार करने लगा और पुनः पेड़ काटने लगा, फिर भी समय पर नहीं काट पाया।

परंतु तीसरा शिष्य बुद्धिमान था, चतुर था, वह अपने बुद्धि का उपयोग करके सर्वप्रथम कुल्हाड़ी को धार करने लगा और इतना धार कर लिया कुल्हाड़ी को कि वह पेड़ उससे कट जाए और वैसे ही हुआ कुछ समय कुल्हाड़ी को धार करने में लगाया और पेड़ काटने लगा और समय से पहले पेड़ कट गया। अंत में गुरु ने परीक्षा के परिणाम की घोषणा किया। और तीसरे शिष्या को सफल घोषित किया। वैसे ही हमारे जीवन होते हैं। अगर हम सूझबूझ के साथ कार्य ना करें, अपनी बुद्धि का सही उपयोग ना करें, सही दिशा में कार्य नहीं करें, सही योजना बनाकर कार्य नहीं करें, तो हमारा जीवन बिखर जाता है, और अंत में हम जैसा चाहते थे, वैसे सफलता प्राप्त नहीं हो पाता है।  कुछ लोग पहले शिष्या की तरह होते हैं, जल्दबाजी में कार्य करते हैं और अंत तक लड़ते रहते हैं, पर सफलता प्राप्त नहीं होता है, कुछ लोग कहते हैं दूसरे शिष्या की तरह होते हैं, पूरी शक्ति नहीं लगा पाते हैं और अंत में इन लोगों को भी सफलता प्राप्त नहीं होती है। परंतु तीसरे तरह के शिष्या बुद्धिमान और अपनी बुद्धि का सही उपयोग करते हैं। अपनी जानकारी का सही उपयोग करते हैं, और अंत में सफलता प्राप्त कर लेते है। आप भी अपने जीवन में सही बुद्धि का उपयोग करके, सही ज्ञान का उपयोग करके, सही दिशा में कार्य करें, तो आपको जरूर सफलता प्राप्त होगी।

मनुष्य को कभी हिम्मत नहीं हारना चाहिए।  बल्कि अपने पुरुषार्थ के साथ कार्य करते रहना चाहिए, सफलता एक दिन में नहीं मिलती है, पर इसका मतलब यह नहीं है कि सफलता नहीं मिलती है , इंसान को अपनी हिम्मत के साथ कार्य करना चाहिए, लगातार कार्य करते रहना चाहिए अपने बुद्धि का उपयोग करते हुआ। एक दिन जरूर उसको सफलता मिलेगी।

धन्यवाद

Previous
Next Post »

इस ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है, इस ब्लॉग में सकारत्मक प्रेरणा,अध्यात्म,वास्तु, सपनों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया जाता है। अगर आपको अपने सपने का मतलब नहीं मिलता है। तो आप यहाँ सपनों से संबंधित कमेंट कर सकते है। अपना सवाल पूछ सकते है। आपके प्रश्नों का उत्तर देने का मैं जरूर कोशिश करुगा। कोई गलत कमेंट न करे आप सभी से प्राथर्ना है। अच्छा वातावरण हमेशा सकारत्मक सोच को उतपन्न करता है। और इसे खुशी मिलती है। तभी व्यक्ति का उन्नति होता है, और व्यक्तित्व बढ़ाता है। अपनी राय जरूर शेयर करे। धन्यवाद्। ... ConversionConversion EmoticonEmoticon

पुरुष की दाई आंख फड़कने का मतलब क्या होता है | right eye blinking male in hindi

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आंख का फड़कना right eye twitching male meaning in hindi अनेक संकेत को दर्शाने का कार्य करता है जब भी हम आंख फड...