सपने में विष्णु भगवान को देखने का अर्थ
![]() |
सपने में विष्णु भगवान को देखना कैसा होता है |
सपने में
भगवान विष्णु को देखने का मतलब सपने में भगवान विष्णु को देखने से बहुत कुछ संकेत मिलता
है। जैसे आप सपने में भगवान विष्णु की फोटो देखते हैं, भगवान विष्णु की मूर्ति देखते
हैं, भगवान विष्णु को देखते हैं भगवान विष्णु को शेषनाग पर सोए हुए देखते हैं, भगवान
विष्णु को कमल पर विराजमान देखना, भगवान विष्णु को माता लक्ष्मी के साथ देखना, विष्णु
मंदिर देखना, पूजा देखना खंडित,
मूर्ति,खंडित
मूर्ति, गदा ,चक्र, शंख देखना सब सपनों का मतलब अलग अलग होता है
भगवान विष्णु को सपने
में देखना कुछ सकारात्मक सपना होता है और कुछ सपना नकारत्मक सपना भी माना गया है। सपने
में भगवान विष्णु को देखना समस्याओं का नाश होना, आर्थिक लाभ में वृद्धि, मांगलिक दोष
का ठीक होना, आध्यात्मिक उन्नति, कार्य में सफलता, मानसिक प्रसन्नता जैसे बहुत सारे
लाभ होते हैं। भगवान विष्णु को देखना सपने में आपकी उन्नति, प्रगति, सफलता, सही मार्ग
दिशा इत्यादि का भी संकेत प्रदान करता है। भगवान विष्णु से संबंधित सपने के बारे में
विस्तार से जानते हैं
सपने में भगवान विष्णु को शेषनाग पर सोए हुए देखना - यह सपना सकारात्मक माना गया है। यह जीवन में कार्य की सफलता को प्रदर्शित करता है। साथ में आपको सफलता के साथ आपके जीवन में भौतिक उन्नति के साथ अध्यात्मिक उन्नति देखने को मिलेगा। आपके कार्य की सफलता के वजह से आपको आर्थिक लाभ में वृद्धि देखने को मिलेगा और आपकी बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होगा।
सपने में भगवान विष्णु को कमल पर विराजमान देखना - आपके कार्य की सिद्धि को प्रदर्शित करता हैं। आपके कार्य की सिद्धि के कारण आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। साथ में या आपके मासिक प्रसन्नता को प्रदर्शित करने वाला सपना माना गया है। घर में कोई मांगलिक उत्सव हो सकता है।
सपने में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को साथ में देखना - यह शुभ सपना है। यह जीवन में प्रगति का संकेत माना गया है। यह सपना समृद्धि और सौभाग्य में उन्नति का प्रतीक माना जाता है। अगर आप इस तरह के सपने देखते हैं, और आप विवाहित हैं, तो आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। बुद्धि के विकास, शक्ति के विकास और आर्थिक लाभ की ओर भी संकेत करने वाला सपना माना गया है।
सपने में विष्णु भगवान का मंदिर देखना - यह अत्यंत शुभ सपना माना गया। आपके समस्याओं का नाश होने वाला है। अगर जीवन में कोई परेशानी चल रही है, तो जल्द ही वो परेशानी दूर हो जाएगा और आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। यह सपना आपको सफलता व प्रगति का भी संकेत देता है। वही आप सपने में भगवान विष्णु की खंडित मंदिर देखते हैं, तो यह दरिद्रता का सूचक माना गया है। जीवन में आपकी परेशानी बढ़ जाएगी और कोई कार्य कर रहे हैं तो उस कार्य में बाधा देखने को मिलेगा।
सपने में विष्णु भगवान की पूजा करना – यह सपना सकारात्मक सपना माना गया है। अगर आप कोई काम को लेकर बहुत परेशान है, बहुत दिन से और अगर आप इस तरह के सपने देखने हैं, तो आपका कार्य सिद्ध होने वाला है। आपको अपने कार्य में सफलता मिलने वाला है। यह सपना आपको अध्यात्म से जोड़ता है, और आपकी आध्यात्मिक उन्नति को भी प्रदर्शित करता है। जीवन में कोई समस्या चल रही है वह समस्या जल्द खत्म हो जाएगी।
सपने में विष्णु भगवान की फोटो देखना - यह शुभ सपना माना गया है। जीवन में चल रही समस्याओं का नाश होता है। कोई महत्वपूर्ण क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। और साथ ही साथ भाग्य उन्नति का भी संकेत देता है।
सपने में भगवान विष्णु की मूर्ति देखना - अगर आप मूर्ति को अच्छे अवस्था में देखते हैं। यह शुभ सपना माना गया है। आपके रचनात्मक कार्य में वृद्धि होगी। जीवन में आप कोई नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए शुभ समय है, आप नया कार्य की शुरुआत कर सकते हैं उस कार्य में आपको धीरे-धीरे सफलता मिलेगा। वही आप सपने में भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति देखते हैं तो यह आपके कार्य में अचानक से अवरोध बाधा को प्रदर्शित करता है किसी क्षेत्र में आपको हानि हो सकती है।
सपने में भगवान विष्णु के हाथ में चक्र देखना - यह शुभ सपना माना गया है। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अगर आपसे कोई विश्वासघात करने की कोशिश करता है ,आपको धोखा देने की कोशिश करता है , तो आप के अंदर उसको सजा देने की क्षमता को प्रदर्शित करता है, आप उसे सजा दे सकते हैं। यह सपना अन्याय के विरुद्ध न्याय को प्रदर्शित करता है।
सपने में भगवान विष्णु को शंख बजाते हुए देखना या भगवान विष्णु अपने हाथ में शंख लिए हुए हैं, आप के लिए बहुत सुख सपना है या आपके जीवन में होने वाली सफलता को प्रदर्शित करता है। सफलता के साथ-साथ आपको आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। यह सपना आपके लिए बहुत सकारात्मक है।
सपने में भगवान विष्णु को गदा लिए हुए देखना - यह अत्यंत शुभ सपना माना गया है। यह किसी कार्य में आपके विजय को सुनिश्चित करने वाला सपना है। साथ ही साथ आपके के शत्रु या गुप्त शत्रुओं या कोई विश्वासघात करने वाला होगा, आपके साथ तो उसका विनाश होगा। आपका शत्रु आप से दूरी बनाकर रखेगा। यह सपना आपके आंतरिक शक्ति को प्रदर्शित करता है।
सपने में कोई विद्यार्थी अगर भगवान विष्णु को सामान्य अवस्था में देखें तो वह उसके जीवन में आने वाली सफलता को प्रदर्शित करता है। अगर वह कोई परीक्षा दिया हुआ है, और भगवान विष्णु उसको सपने में बार-बार दिखते है। तो इसका मतलब यह है। कि उसको उस परीक्षा में जो परिणाम मिलने वाले हैं, उसमें शत-प्रतिशत सफलता हासिल होगा। साथ में यह सपना मानसिक विकास की ओर भी प्रदर्शित करता है।
सपने में भगवान विष्णु लगातार बार-बार दिखना - यह शुभ सपना है, आपके लिए भगवान विष्णु अगर इस अवस्था में आपको बार-बार सपना में आते हैं, तो यह आपके इष्ट देव होने के संकेत को प्रदर्शित करते हैं। आपको भगवान विष्णु की पूजा आराधना करनी चाहिए। ताकि आपके जीवन में अध्यात्मिक उन्नति हो सके भौतिक उन्नति हो सके और आपको सफलता मिल सके।
सपने में सत्यनारायण भगवान की कथा देखना - यह सकारात्मक सपना माना जाता है। जीवन में अनेक परेशानियों के बाद भी आपको सफलता मिलेगा। यह सपना आपके परिवार में समृद्धि का सूचक माना गया है। यह आपके सौभाग्य और आर्थिक उन्नति को प्रदर्शित करता है। यह अत्यंत शुभ सपना है।
0 Comments
इस ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है, इस ब्लॉग में सकारत्मक प्रेरणा,अध्यात्म,वास्तु, सपनों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया जाता है। अगर आपको अपने सपने का मतलब नहीं मिलता है। तो आप यहाँ सपनों से संबंधित कमेंट कर सकते है। अपना सवाल पूछ सकते है। आपके प्रश्नों का उत्तर देने का मैं जरूर कोशिश करुगा। कोई गलत कमेंट न करे आप सभी से प्राथर्ना है। अच्छा वातावरण हमेशा सकारत्मक सोच को उतपन्न करता है। और इसे खुशी मिलती है। तभी व्यक्ति का उन्नति होता है, और व्यक्तित्व बढ़ाता है। अपनी राय जरूर शेयर करे। धन्यवाद्। ...