सपने में गणेश जी देखने का मतलब

 सपने में भगवान गणेश को देखना कैसा है 

सपने में भगवान गणेश को देखना
सपने में गणेश जी देखने का मतलब


भगवान गणेश को हिन्दू धर्म में प्रथम पूजनीय माना जाता है, भगवान गणेश के पूजा के बाद ही हिन्दू धर्म में कोई भी मंगल कार्य आरम्भ जाता है , भगवान गणेश विघ्नकर्ता है।  भगवान गणेश को अनेक नामों से जाना जाता है जैसे लंबोदर, गौरीसुत, एकदंत, सिद्धिदाता, गजानन, सिद्धिविनायक, मंगलमूर्ति, वक्रतुंड इत्यादि। अशुभ कार्य को शुभ कार्य में परिवर्तन कर देते है। भगवान गणेश को बुद्धि, नया कार्य आरंभ करना,धन आगमन, पारिवारिक खुशी, ज्ञान,शुभ फल प्रदान करने वाले देवता, कार्य की सिद्धि करने वाला देवता माना जाता है। भगवान गणेश की महिमा बहुत है। जिन लोगो के जीवन में बहुत ज्यादा कष्ट होता है उन लोगो को भगवान गणेश का ध्यान जरूर करना चाहिए, ताकि  आपका जीवन बहुत अच्छा हो सके। और आप सही दिशा में कार्य कर सके। गणेश भगवान का ध्यान करने के लिए के लिए आप गणेश जी का मंत्र या गणेश गायत्री मंत्र का उपयोग कर सकते है या मंत्र उत्तम फल प्रदान करने वाला मंत्र है।

गणेश जी का मंत्र

ॐ गं गणपतये नमः

गणेश गायत्री मंत्र

ॐ एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

सपने में गणेश जी के विभिन्न रूपों या विभिन्न स्वरूपों को देखना बहुत कुछ दर्शाता है। कुछ सपने सकारात्मक भी हो सकते हैं, और कुछ सपने नकारात्मक भी होता है।  तो सपनों के बारे में विस्तार से जाने गणेश जी के सपने क्या फल प्रदान करते है

सपने में गणेश भगवान की मूर्ति को देखना (sapne me Ganesh ji ki Murti dekhne ka matlab ) - सपने में भगवान गणेश की मूर्ति देखना अच्छे अवस्था में तो यह शुभ सपना होता है। जीवन में चल रही परेशानिया जल्द दूर होने वाल है। या आपने कार्य की सफलता के लिए जो अपने संघर्ष किया है, उसका फल जल्द मिलने वाला है। कोई शुभ सामचार की प्राप्ति हो सकती है।

सपने में गणेश जी को नाचते देखना (Sapne Mein Ganesh Ji ko nachte Hue dekhna) - यह सकारात्मक फल प्रदान करने वाला सपना है, आपको कोई शुभ सामचार अचानक से बहुत दिन बाद मिल सकता सकता है। जिसका आपको बहुत प्रतीक्षा है। जीवन में खुशी का संकेत देता है। आत्मविश्वास बढ़ाने वाला सपना है। पर आपको पुरे कार्य की सिद्धि के लिए भगवान गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए। ताकि आपकी कार्य में सफलता मिल सके।

सपने में गणेश जी की आरती करना (sapne me ganesh ji ki aarti karna ) - यह सकारात्मक सपना है। आपके कार्य में आने वाली जितनी भी बाधाएं हैं।  वह दूर हो जायेगा। बिना बाधा के आपका कार्य संपना होगा।  संबंध आपके अच्छे होंगे। परिवारिक खुशी और समृद्धि का संकेत देता है।

सपने में गणेश जी के बाल स्वरूप को देखना (sapne me ganesh ji ke bal swaroop dekhna) - यह सपना अत्यंत शुभ सपना माना गया। आपके मानसिक खुशी को प्रदर्शित करता है। संतान के लिए मंगलमय सपना माना गया है। पारवारिक खुशी को प्रदर्शित करता है। जैसे नये संतान का आगमन , मांगलिक उत्सव इत्यादि।

सपने में गणेश जी का मंदिर देखना (sapne mein ganesh ji ka mandir dekhna)- कार्य में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो उस कार्य में आपको सफलता मिलेगा। यह सपना आपके लिए शुभ फल प्रदान करने वाला है। साथ में आपकी उन्नति होगी।

सपने में गणेश जी को मोदक खाते हुए देखना (sapne me ganesh ji ko modak khate hue dekhna) - यह अत्यंत शुभ माना गया है। आपको कहीं से किसी क्षेत्र से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। साथ में या सपना आपको आर्थिक लाभ देने वाला माना गया है। आपके ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि को प्रदर्शित करता है। रचनात्मक कार्य करते है, तो उस कार्य में आपको सफलता मिलेगा।

सपने में गणेश जी का विसर्जन देखना (sapne mein ganesh ji ka visarjan dekhna) - यह सपना नए कार्य के आरंभ की ओर इंगित करता है। अगर आप इस सपने को देखते हैं, तो आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं।  परंतु आपको अपने नकरात्मक मनोवृत्ति को त्यागना पड़ेगा। नकारत्मक लोगों से दूर रहना पड़ेगा।  ताकि आप अपनी योजना में सफल हो सके यह जीवनचर्या को सुधारने वाला सपना माना गया है। अंत ही आरंभ है।

सपने में गणेश जी की टूटी मूर्ति देखना (sapne me ganesh ji ki tuti murti dekhna) - यह नकारात्मक सपना है। आपके कार्य में अचानक से कोई बाधा उत्पन्न हो सकता है। आपको किसी से विश्वासघात मिल सकता है।  कार्य की हानि को प्रदर्शित करता है। चाहे वह हानि आर्थिक हो, मानसिक हो, या शारारिक हो। यह सपना अच्छा फल देने वाला नहीं माना गया।

सपने में गणेश जी को चूहे के साथ देखना (sapne me ganesh ji ka chuha dekhna ) - यह सकारात्मक सपना माना गया है। जल्द ही आपका अच्छा समय आने वाला है। आपका जीवन अंधकार से प्रकाश की ओर गमन करने लगा है। यह सकारात्मक फल प्रदान करने वाला सपना माना गया है। साथ में आपके मानसिक खुशी और आत्म बल में वृद्धि होगा।

सपने में गणेश जी को सफेद कमल के साथ देखना (Sapne Mein Ganesh Ji ko Safed Kamal Ke Sath dekhna) - यह शुभ सपना है। आपके ज्ञान में वृद्धि होगा।  अगर आप कोई नया कार्य आरंभ करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अनकूल समय माना गया है। आपको उस कार्य में सफलता मिलेगा।

सपने में गणेश जी को माता पार्वती के साथ देखना(Sapne Mein Ganesh Ji ko Mata ke sath dekhna) - यह सकारात्मक सपना है यह सपना प्रदर्शित करता है कि आपके ज्ञान विज्ञान में वृद्धि के साथ आपकी शक्ति में भी वृद्धि होगा। आपका वर्चस्व बढ़ेगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ सकता है।

सपने में गणेश जी को माता-पिता के साथ देखना (Sapne Mein Ganesh Ji ko Mata Pita Ke Sath dekhna ) - अर्थात भगवान शिव और माता पार्वती के साथ अगर आप सपने में देखते हैं गणेश जी को, तो यह आपके आध्यात्मिक उन्नति की ओर संकेत देता है।  साथ ही आपके विवेक में वृद्धि को दर्शाता है। आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं, तो इस कार्य में आपको निश्चित सफलता हासिल होगा।

सपने में भगवान गणेश की फोटो देखना (Sapne Mein Ganesh ji ka photo dekhna) - यह शुभ सपना माना गया है। अगर आप कोई कार्य करें, तो उस कार्य में आपको बिना रुकावट के सफलता प्राप्त होगा। यह आपके विवेक में वृद्धि को दर्शाता है।

सपने में गणेश मंत्र बोलना (sapne me ganesh mantra bolna ) - यह आपके मानसिक विकास को प्रदर्शित करता है।  आपके शुभ समय आने वाला है, उसको इंगित करता है।  अगर आप कोई कार्य कर रहे हैं, तो उस कार्य में आपको सफलता देखने को मिलेगा और साथ ही साथ  आध्यात्मिक उन्नति को भी प्रदर्शित करते हैं।

Previous
Next Post »

इस ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है, इस ब्लॉग में सकारत्मक प्रेरणा,अध्यात्म,वास्तु, सपनों के बारे में विस्तार से जानकारी दिया जाता है। अगर आपको अपने सपने का मतलब नहीं मिलता है। तो आप यहाँ सपनों से संबंधित कमेंट कर सकते है। अपना सवाल पूछ सकते है। आपके प्रश्नों का उत्तर देने का मैं जरूर कोशिश करुगा। कोई गलत कमेंट न करे आप सभी से प्राथर्ना है। अच्छा वातावरण हमेशा सकारत्मक सोच को उतपन्न करता है। और इसे खुशी मिलती है। तभी व्यक्ति का उन्नति होता है, और व्यक्तित्व बढ़ाता है। अपनी राय जरूर शेयर करे। धन्यवाद्। ... ConversionConversion EmoticonEmoticon

पुरुष की दाई आंख फड़कने का मतलब क्या होता है | right eye blinking male in hindi

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आंख का फड़कना right eye twitching male meaning in hindi अनेक संकेत को दर्शाने का कार्य करता है जब भी हम आंख फड...